एमपी में शख्स के प्राइवेट पार्ट से डॉक्टरों ने निकाली लौकी
छतरपुर (एमपी) के ज़िला अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर एक शख्स के प्राइवेट पार्ट से लौकी निकाली है। मरीज़ पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा था और जांच में पाया गया कि उसके गुदा में लौकी फंसी हुई थी। डॉक्टर नंदकिशोर जाटव के मुताबिक, शख्स घटना की वजह नहीं बता रहा व उसका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है।