एमपी में शख्स ने कुत्ते के जन्मदिन पर निकाला जुलूस, 200 से ज्यादा लोग हुए शामिल

बुरहानपुर (एमपी) में एक शख्स ने ढोल-ताशों के साथ जुलूस निकालकर अपने कुत्ते का जन्मदिन मनाया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। इस जुलूस में 200 से ज्यादा लोग शामिल हुए। शख्स ने बताया कि एक साल पहले किसी ने उसे यह कुत्ता गिफ्ट किया था और इस बात को एक साल पूरा होने पर यह बर्थडे सेलिब्रेशन रखा गया।

Load More