एमपी में शख्स ने बेटी के नवजात शिशु को गोबर के ढेर में ज़िंदा दफनाया, पोल खुलने पर खाया ज़हर

बालाघाट (एमपी) में एक शख्स ने अविवाहित बेटी के नवजात शिशु को गोबर के ढेर में ज़िंदा दफना दिया और मामला सामने आने पर कथित तौर पर कीटनाशक खा लिया। शख्स का अस्पताल में इलाज जारी है। युवती का एक युवक से प्रेम-प्रसंग था जिससे वह गर्भवती हो गई। शख्स ने लोक-लाज में जन्म लेते ही नवजात को दफना दिया।

Load More