एमपी में शराब के नशे में हाफ पैंट व बनियान में बाइक पर ट्रिपलिंग कर रहे CMHO गिरे
उमरिया (मध्य प्रदेश) के सीएमएचओ आरके मेहरा का शराब के नशे में हाफ पैंट व बनियान में बाइक चलाने का वीडियो वायरल हो गया है। बाइक पर उनके साथ 2 अन्य युवक भी बैठे दिख रहे हैं और बाइक खड़ी करते समय वह लड़खड़ाकर गिरते नज़र आ रहे हैं। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के अनुसार, इसकी जांच की जाएगी।