एमपी में स्कूल से घर जा रहे बच्चों के ऊपर गिरी दीवार, 4 विद्यार्थियों की हुई मौत
रीवा (मध्य प्रदेश) में शनिवार को स्कूल से घर जा रहे बच्चों पर एक मकान की दीवार गिर गई जिससे 4 बच्चों की मौत हो गई। वहीं, कई बच्चे दीवार के मलबे के नीचे दब गए और हादसे की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।