एमपी में स्थापित होने से पहले बीच सड़क पर गिरी 25 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा, कई घायल
ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में गणेश चतुर्थी पर स्थापित होने के लिए जुलूस के साथ ले जाई जा रही करीब 25 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा बीच सड़क पर गड्ढे के कारण गिरकर खंडित हो गई। प्रतिमा के नीचे दबकर कई लोग घायल हो गए। वहीं, लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर 2 घंटे तक हंगामा किया।