एमपी में सेना के जवान की हत्या के मामले में 6 लोगों को सुनाई गई उम्रकैद की सज़ा

इंदौर (एमपी) की एक अदालत ने पुरानी रंजिश में वरुण चौहान नामक सेना के जवान की हत्या के मामले में मंगलवार को 6 लोगों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई। विशेष लोक अभियोजक विशाल आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि वरुण, उनके सैनिक दोस्त योगेश पाल और पाल के परिजन पर दोषियों ने 22 जनवरी 2017 को तलवारों से हमला किया था।

Load More