एमपी में सेप्टिक टैंक के लिए बने गड्ढे में डूबने से 3 नाबालिग बहनों की हुई मौत
मध्य प्रदेश के रीवा में शुक्रवार को पानी से भरे एक निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में गिरकर डूबने से 6, 7 और 9 साल की तीन बहनों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि तीनों नागपंचमी के अवसर पर मूर्तियां विसर्जित करने जा रही थीं। बकौल पुलिस, सेप्टिक टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे में बारिश का पानी भरा था।