एमपी में सिर से जुड़े हाथ संग जन्मी बच्ची से डॉक्टरों ने अलग किया 'परजीवी जुड़वां'

भोपाल (एमपी) एम्स में डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर 3-वर्षीय बच्ची के सिर-रीढ़ से जुड़े एक हाथ को अलग किया है। डॉक्टरों ने बताया कि यह 'परजीवी जुड़वां' की दुर्लभ स्थिति है जिसमें गर्भ में विकास रुकने पर जुड़वां भ्रूण विकसित भ्रूण से जुड़ जाता है। बकौल रिपोर्ट्स, बच्ची के परिजन ने अंधविश्वास के चलते उसका इलाज नहीं कराया था।

Load More