एमपी में सावन के पहले दिन नदी में नहाने गई महिला पर मगरमच्छ ने किया हमला, शव बरामद
दमोह (एमपी) में मगरमच्छ ने नदी के किनारे बैठी 40-वर्षीय महिला पर हमला कर दिया और उसे खींचकर पानी में ले गया जिसका शव बरामद किया गया है। लोगों के अनुसार, महिला सावन के पहले दिन नदी में नहाने गई थी और वह किनारे बैठी थी तभी मगरमच्छ ने उसपर हमला किया। लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की थी।