एमपी में सगाई के 6 दिन बाद घरवालों को बेहोश कर गहने व कैश लेकर प्रेमी संग भागी लड़की
ग्वालियर (एमपी) में एक 17-वर्षीय लड़की अपनी सगाई के 6 दिन बाद शनिवार रात कथित तौर पर घरवालों को बेहोश कर गहने व कैश लेकर अपने प्रेमी संग भाग गई। बकौल रिपोर्ट, भागने से पहले लड़की ने घरवालों को पराठा बनाकर खिलाया था जिसे खाने के बाद सब बेहोश हो गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।