एमपी में सब्ज़ी बेचने वाले शख्स का बेटा बना अफसर, पहले ही प्रयास में पास की PCS परीक्षा
भोपाल के आशीष सिंह चौहान ने पहले प्रयास में 841-अंक हासिल कर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा-2022 पास की और शिक्षा विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर चुने गए हैं। आशीष के पिता सब्ज़ी का ठेला लगाते हैं। आशीष ने कहा, "मेरे माता-पिता ने हमेशा मुझे पढ़ाई जारी रखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।"