एमपी में सरकारी नौकरी से खत्म होगी '2 चाइल्ड' पॉलिसी, CM मोहन ने दिया निरस्त करने का आदेश

एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश में सरकारी नौकरी को लेकर '2 बच्चों की अधिकतम सीमा' वाला प्रावधान निरस्त कर इसे तत्काल हटाने का आदेश दिया है। 2001 से लागू इस व्यवस्था के तहत 2 से अधिक जीवित बच्चों वाले उम्मीदवारों को सरकारी सेवा के लिए अपात्र माना जाता था। इस प्रावधान को हटाकर नया प्रारूप तैयार किया जाएगा।

Load More