एमपी में हर माह की 9 व 25 तारीख को गर्भवती महिलाओं की मुफ्त में होगी सोनोग्राफी
मध्य प्रदेश सरकार ने बताया है कि राज्य में हर महीने की 9 व 25 तारीख को गर्भवती महिलाओं की मुफ्त में सोनोग्राफी की जाएगी। राज्य सरकार के मुताबिक, सरकारी अस्पतालों में सोनोग्राफी मशीन या रेडियोलॉजिस्ट अधिकारी उपलब्ध ना होने पर गर्भवती महिलाओं को प्राइवेट सोनोग्राफी सेंटर भेजा जाएगा जिसके लिए उन्हें सरकारी अस्पताल से वाउचर मिल जाएगा।