एमपी व यूपी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने नदियों में किया योग
मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की तस्वीरें व वीडियो सामने आए हैं। प्रयागराज का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कई लोग यमुना नदी में योग करते दिख रहे हैं। वहीं, एमपी में भी लोगों के नदियों में योग करने की तस्वीरें व वीडियो सामने आए हैं।