एमपी से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदेगा केंद्र: कृषि मंत्री शिवराज
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि मध्य प्रदेश (एमपी) से केंद्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सोयाबीन की खरीद करेगी। उन्होंने कहा, "एमपी के किसान सोयाबीन की एमएसपी से कम कीमत मिलने से चिंतित हैं। हमें कल रात प्रदेश सरकार से खरीद का प्रस्ताव मिला और हमने इसे मंज़ूरी दे दी है।"