एमपी सीएम के साथ फोटो खिंचवाने के लिए एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करते दिखे बीजेपी नेता
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ फोटो खिंचवाने के लिए एक कार्यक्रम में एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करते बीजेपी नेताओं का वीडियो सामने आया है। वीडियो में मुख्यमंत्री नेताओं को शांत कराते और फिर तस्वीर खिंचवाते नज़र आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस ने कहा, "सीएम के सामने धक्का-मुक्की करते ये नेता सारे उपकृत माननीय है!"