एमपी कैबिनेट ने कुलपति के पद का नाम बदलकर कुलगुरु करने समेत कई प्रस्तावों को दी मंज़ूरी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को भोपाल में हुई कैबिनेट बैठक में विश्वविद्यालयों के कुलपति के पद का नाम बदलकर कुलगुरु करने समेत कई प्रस्ताव पास हुए। इनमें बोरवेल खुला छोड़ने वालों पर जुर्माना लगाने व एफआईआर दर्ज कराने और गौवंशों का अवैध परिवहन करते पकड़े गए वाहनों को ज़ब्त करने का प्रस्ताव शामिल है।