एमपी हाईकोर्ट ने जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के 40 पदों पर निकाली भर्ती
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के 40 पदों पर भर्ती निकाली है। 18-35 साल की उम्र के अभ्यर्थी इन पदों के लिए 15 अक्टूबर तक ऑफिशियल वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ग्रैजुएशन की डिग्री व मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर ऐप्लीकेशन में एक साल का डिप्लोमा होना ज़रूरी है।