एमपी हाईकोर्ट ने राज्य के थाना परिसरों में मंदिर के निर्माण पर लगाई रोक
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य के पुलिस स्टेशनों के परिसर में मंदिर निर्माण पर रोक लगा दी है और मामले में डीजीपी समेत अन्य को नोटिस जारी किया है। दरअसल, एक वकील ने पुलिस स्टेशनों के परिसर में मंदिरों के निर्माण को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी और उसमें सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला दिया था।