एमपॉक्स के बढ़ते मामलों को लेकर WHO ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने डेमोक्रैटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो (डीआरसी) में एमपॉक्स के बढ़ते मामलों पर चर्चा करने के लिए इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में एमपॉक्स के वैश्विक प्रभाव को लेकर चर्चा की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीआरसी में एमपॉक्स के करीब 27,000 मामले सामने आए हैं और इससे लगभग 1,100 लोगों की मौत हो चुकी है।