एमपॉक्स के मरीज़ को दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल से मिली छुट्टी
दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में 8 सितंबर को भर्ती कराए गए एमपॉक्स के मरीज़ को 21 सितंबर को छुट्टी दे दी गई है। मरीज़ अस्पताल में एमपॉक्स मामलों के लिए बने आपदा वॉर्ड में भर्ती था। गौरतलब है, पिछले दिनों देश में एमपॉक्स के एक और मामले की पुष्टि हुई है जिसमें मलप्पुरम (केरल) में 38-वर्षीय शख्स इससे संक्रमित मिला।