एमपी का नर्सिंग घोटाला भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है: पूर्व सीएम कमलनाथ
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा है, "एमपी का नर्सिंग कॉलेज घोटाला भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है।" उन्होंने कहा, "यह साफ दिख रहा है कि राज्य और केंद्र की जांच एजेंसियों ने जांच के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया है।" मामले में सीबीआई ने अपने एक इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।