एमपी की खजुराहो लोकसभा सीट पर एआईएफबी के प्रत्याशी को 'INDIA' ब्लॉक ने दिया समर्थन

मध्य प्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के बाद सोमवार को कांग्रेस ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को समर्थन देने का एलान किया है। इसके तहत अब आरबी प्रजापति 'INDIA' ब्लॉक के प्रत्याशी होंगे। इस सीट से बीजेपी के वीडी शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं।

Load More