एमपी की मंडला सीट से जीते केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते
चुनाव आयोग के मुताबिक, केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को मध्य प्रदेश की मंडला लोकसभा सीट से जीत हासिल हुई है। उन्होंने 1,03,846 मतों के अंतर से कांग्रेस के ओमकार सिंह मरकाम को हराया है। कुलस्ते को 7 लाख से अधिक वोट जबकि मरकाम को करीब 6.45 लाख मत मिले। जीत को लेकर कुलस्ते ने कहा, "जनता का आशीर्वाद है।"