एमपी में शादी समारोह में डांस करते समय चौथी मंज़िल से नीचे गिरी महिला, हुई मौत
इंदौर (मध्य प्रदेश) में रविवार रात एक बिल्डिंग की चौथी मंज़िल से नीचे गिरकर काजल नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने अस्पताल में इलाज के समय दम तोड़ दिया। बकौल पुलिस, वह पड़ोसी के यहां शादी समारोह में गई थी और इस दौरान चौथी मंज़िल पर डांस करते समय संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गई थी।