एमपी के कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को 13 साल पुराने केस में सुनाई गई 1 साल जेल की सज़ा
भोपाल (मध्य प्रदेश) के एमपी-एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी समेत 4 को 2009 के शासकीय कार्य में बाधा डालने के एक मामले में एक-एक साल जेेल की सज़ा व ₹10,000-₹10,000 का जुर्माना लगाया है। जीतू के वकील ने बताया कि इससे उनकी विधायकी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हालांकि, जीतू को कोर्ट से ज़मानत भी मिल गई है।