एमपी के कूनो नैशनल पार्क में 2 महीने के चीता शावक की हुई मौत, 2 माह में ऐसी चौथी घटना
कूनो नैशनल पार्क (मध्य प्रदेश) में मंगलवार को 2 महीने के एक चीता शावक की मौत हो गई। पिछले 2 महीने के अंदर पार्क में यह चौथे चीते की मौत है जिसमें अफ्रीकी देशों से यहां लाए गए 3 चीते भी शामिल हैं। वन विभाग ने एक बयान में प्रथम दृष्टया चीते की मौत का कारण अत्यधिक कमज़ोरी को बताया।