एमपी के कूनो नैशनल पार्क से बाहर निकली मादा चीता, 2 ज़िलों के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया
वन विभाग ने बताया है कि श्योपुर (मध्य प्रदेश) के कूनो नैशनल पार्क से निकलकर मादा चीता 'वीरा' ग्वालियर और मुरैना के जंगलों तक पहुंच गई है। स्थानीय वन विभाग ने ग्वालियर और मुरैना ज़िलों में जंगलों के पास के गांवों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है। वन विभाग उसकी गतिविधियों पर नज़र रख रहा है।