एमपी के कोर्ट में झगड़ रहे पति-पत्नी को रोकने गए क्लर्क को दंपति व उनके रिश्तेदारों ने पीटा
भिंड (मध्य प्रदेश) के कोर्ट में शुक्रवार को दहेज प्रताड़ना के एक मामले की सुनवाई में मौजूद दंपति के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान बीच-बचाव करने आए कोर्ट के क्लर्क को दंपति व उनके रिश्तेदारों ने पीट दिया। एक अधिकारी के मुताबिक, दंपति व रिश्तेदारों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज हुआ है।