एमपी के खरगौन बस हादसे में 24 लोगों की मौत के बाद आरटीओ को किया गया सस्पेंड
खरगौन (मध्य प्रदेश) में मंगलवार को एक बस के पुल से सूखी हुई नदी में गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। वहीं, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे ज़िले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने बताया कि आरटीओ को सस्पेंड कर दिया गया है। मंत्री के मुताबिक, बस में क्षमता से दोगुने लोग सवार थे।