एमपी के खाद्यान्न व्यापारी से राजस्थान में बदमाशों ने तमंचे के बल पर ₹28 लाख से भरा बैग लूटा
झालावाड़ (राजस्थान) में 3 बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक खाद्यान्न व्यापारी से कथित तौर पर ₹28 लाख से भरा बैग लूट लिया। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय व्यापारी चौमहला अनाज मंडी में सोयाबीन की फसल बेचने के बाद रुपए लेकर अपने घर आगर-मालवा (मध्य प्रदेश) लौट रहा था। बकौल पुलिस, मामले की जांच की जा रही है।