एमपी के गांव में घुसा नामीबिया से लाया गया चीता, वीडियो में खेत में घूमता दिखा
एक वन अधिकारी के अनुसार, श्योपुर (मध्य प्रदेश) में कूनो नैशनल पार्क से 20 किलोमीटर दूर स्थित झार बड़ौदा गांव में नामीबिया से लाया गया चीता ओबन घुस गया है। उन्होंने बताया कि एक निगरानी टीम गांव पहुंच गई है और चीते को वापस लाने की कोशिशें जारी हैं। चीता एक वीडियो में खेत में घूमता दिख रहा है।