एमपी के गृह विभाग ने शेयर किया पुलिस वाहन के 'हूटर के संदेश' को समझाते अधिकारी का वीडियो
मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने रात्रि गश्त में पुलिस वाहन के 'हूटर के संदेश' को समझाते डीएसपी संतोष पटेल का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया है, "आप भी सुनें।" पटेल ने बताया, "पुलिसवाला...हूटर बजाकर कहता है कि मैं ड्यूटी पर तैनात हूं...हूं...हूं। चोर-बदमाश के लिए एक हूटर बजता है कि बदमाशों मैं तुम्हें पकड़ने के लिए तैयार हूं।"