एमपी के गोदाम में हुए ब्लास्ट की जांच करेगी एनआईए, पूरा एरिया किया गया सील
जबलपुर (एमपी) में गुरुवार को कबाड़ के एक गोदाम में हुए ब्लास्ट की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) भी करेगी। फिलहाल ओएफके, सीओडी, एसडीआरएफ के साथ-साथ पुलिस मामले की जांच कर रही है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने गोदाम वाला एरिया सील कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटनास्थल से अब तक 2 शव बरामद किए गए हैं।