एमपी के जंगल में बाघ के करीब जाते दिखे लोग; आईएफएस अधिकारी ने कहा- ऐसा कभी न करें
मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिज़र्व में एक बाघ की तस्वीरें और वीडियो लेने के लिए उसके करीब जाते कुछ पुरुषों का वीडियो सामने आया है। आईएफएस अधिकारी प्रवीण कसवां ने ट्वीट किया, "कोई भी जानवर...परेशानी नहीं चाहता। उन्हें अपना स्पेस चाहिए। दोस्तों ऐसा कभी न करें।" आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने लिखा, "बाघ हमला कर आपको मार सकता है।"