एमपी के जबलपुर में जंगल में मिला बुज़ुर्ग का क्षत-विक्षत शव, भालू के हमले से मौत की आशंका
जबलपुर (मध्य प्रदेश) में गुरुवार को जंगल में एक बुज़ुर्ग का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि शादी के मंडप के लिए बुज़ुर्ग जंगल में लकड़ी लेने गया था और ग्रामीणों ने भालू के हमले से उसकी मौत होने की आशंका जताई है। बकौल पुलिस, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।