एमपी के डिप्टी कलेक्टर ने सरकारी अस्पताल में कराई पत्नी की डिलीवरी; बेटी होने पर मनाया जश्न
भिंड (मध्य प्रदेश) में डिप्टी कलेक्टर पराग जैन ने अपनी गर्भवती पत्नी की डिलीवरी सरकारी अस्पताल में कराई और बेटी के जन्म के बाद जैन व उनके परिवार द्वारा जश्न मनाए जाने का वीडियो सामने आया है। उन्होंने घर को सजवाकर और ढोल बजवाकर बेटी का गृह प्रवेश करवाया। जैन ने कहा, "बेटा और बेटी में फर्क नहीं करना चाहिए।"