एमपी के दमोह में तालाब की खुदाई के दौरान मिलीं 11वीं-12वीं सदी की प्रतिमाएं

दमोह (मध्य प्रदेश) में सोमवार को एक तालाब की खुदाई के दौरान 2 प्राचीन प्रतिमाएं मिलीं जिनकी तस्वीर सामने आई है। नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी के अनुसार, प्रतिमाओं को सुरक्षित रखवाकर पुरातत्व विभाग को सूचना दी गई है। रानी दमयंती पुरातत्व संग्रहालय में पदस्थ परिचायक डॉ. सुरेंद्र चौरसिया ने बताया कि दोनों प्रतिमाएं 11वीं-12वीं सदी की हैं।

Load More