एमपी के पर्यटन विभाग के होटलों में अब साथ में नहीं पकाया जाएगा शाकाहारी व मांसाहारी खाना
मध्य प्रदेश के पर्यटन विभाग ने अपने सभी होटलों को आदेश दिया है कि वे अपने किचन में अलग-अलग सेक्शन में शाकाहारी व मांसाहारी खाना पकाएं और फ्रिज, चाकू, चॉपिंग बोर्ड आदि अलग-अलग इस्तेमाल करें। पूर्व बीजेपी सांसद रघुनंदन शर्मा ने इस संबंध में राज्य की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर को पत्र लिखा था जिसके बाद यह आदेश जारी हुआ।