एमपी के पशुपतिनाथ मंदिर में शिवलिंग तक पहुंचा बारिश का पानी, सामने आया वीडियो
मंदसौर (मध्य प्रदेश) के पशुपतिनाथ मंदिर में रविवार को बारिश का पानी भर गया और शिवलिंग तक पहुंच गया। भारी बारिश के कारण शिप्रा नदी के उफान पर आने के बाद उज्जैन में कई मंदिरों के घाट जलमग्न हो गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को लगातार बारिश के बाद राज्य में स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की।