एमपी के पूर्व मंत्री व बीजेपी नेता के बेटे ने शराब को लेकर शख्स से की मारपीट
दमोह (एमपी) में बीजेपी नेता व राज्य के पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया के बेटे रामू का एक युवक के साथ मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि रामू अपने दोस्त संग शराब की दुकान में बैठा था और उन्होंने दुकानदार से शराब की एक बोतल खरीदी व दूसरी बोतल फ्री में मांगी जिसको लेकर विवाद हुआ था।