एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ 1.13 लाख वोटों के अंतर से छिंदवाड़ा से हारे
मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ को बीजेपी उम्मीदवार विवेक 'बंटी' साहू ने 1.13 लाख वोटों से हरा दिया है। विवेक को 6.44 लाख वोट मिले जबकि नकुल को 5.31 लाख मत प्राप्त हुए। नकुल ने लोकसभा चुनाव 2019 में इस सीट पर जीत दर्ज की थी।