एमपी के बेलेश्वर महादेव मंदिर में हुए हादसे पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने जताया शोक

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने इंदौर (मध्य प्रदेश) में बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हुए हादसे में 13 लोगों की मौत पर कहा, "मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं।" उन्होंने कहा, "ईश्वर से प्रार्थना है कि घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि राहत एवं बचाव कार्य में हर संभव मदद करें।"

Load More