एमपी के मंत्री पर बीजेपी की यात्रा में डाला गया खुजली वाला पाउडर, कुर्ता उतारकर धोए हाथ
मध्य प्रदेश के मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव पर मंगलवार को बीजेपी की विकास यात्रा के दौरान किसी ने कथित तौर पर खुजली वाला पाउडर डाल दिया जिसके बाद उन्होंने कुर्ता उतारकर हाथ धोए। उस समय मंत्री की यात्रा उनके विधानसभा क्षेत्र मुंगावली (अशोकनगर) के गांव से गुज़र रही थी। वायरल वीडियो में एक कार्यकर्ता उनके हाथ धुलाता दिख रहा है।