एमपी के मंदिर में अभिषेक के साथ सेल्फी लेने वाले फैन्स पर चिल्लाईं जया बच्चन

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपनी मां जया बच्चन के साथ बुधवार को भोपाल (मध्य प्रदेश) के कालीबाड़ी मंदिर में दर्शन किया। इस दौरान कई फैन्स ने अभिषेक के साथ सेल्फी ली जबकि जया बच्चन सेल्फी लेने वाले फैन्स पर चिल्लाती नज़र आईं। एक वीडियो में जया बोल रही हैं, "क्या कर रहे हैं आप लोग…शर्म नहीं आती आप लोगों को?"

Load More