एमपी के मंदिर में मिला गाय का कटा सिर, 2 संदिग्धों के घरों पर चलाया गया बुलडोज़र
रतलाम (मध्य प्रदेश) के एक मंदिर के परिसर में गाय का कटा हुआ सिर फेंके जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ के बाद उनके घरों पर बुलडोज़र चलाया गया है। वहीं, इस घटना से नाराज़ हिंदू संगठनों ने हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया है।