एमपी के मंदिर में लड़की ने 'मुन्नी बदनाम' गाने पर बनाई रील, मंत्री ने एफआईआर करने को कहा
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने छतरपुर के एक मंदिर परिसर में 'मुन्नी बदनाम हुई...' गाने पर रील बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर करने वाली एक लड़की पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। लड़की की रील पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई थी। हालांकि, इसके बाद उसने रील हटाने के साथ-साथ माफी भी मांगी थी।