एमपी के मंदिर में हुए हादसे में 13 लोगों की मौत पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर (मध्य प्रदेश) में बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की बावड़ी (कुएं) की छत धंसने के हादसे में हुई 13 लोगों की मौत पर शोक जताया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, "सभी शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।"