एमपी के मंदिर में हुए हादसे में घायल लोगों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम शिवराज
इंदौर (मध्य प्रदेश) में रामनवमी पर बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की बावड़ी की छत धंसने की घटना में घायल हुए लोगों का शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल पहुंचकर हालचाल जाना। इसके बाद उन्होंने कैबिनेट मंत्रियों के साथ घटनास्थल का भी दौरा किया। बकौल मुख्यमंत्री, एफआईआर दर्ज हो गई है और मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।